|
निम्नलिखित सूचना हीरा उद्योग के सदस्यों के लिए है.
हीरों के लिए इस समय उपभोक्ताओं की मांग सर्वाधिक है, पर इस वर्ष अधिक ग्राहक संघर्ष हीरों के बारे में पूछेंगे. संघर्ष हीरे वो हीरे हैं जो विद्रॊही समूहों द्वारा अवैध रूप से प्राप्त किये जाते हैं और संघर्ष का खर्चा चलाने के लिए बेच दिए जाते हैं.
पुस्तकों, संगीत और फिल्मों में संघर्ष हीरों के हाली और आने वाले वर्णनों के कारण यह विषय फिर से प्रासंगिक हो गया है. इसलिए यह महत्त्वपूर्ण है कि आप तथ्यों को समझें. इस विषय में और जानकारी के लिए निम्नलिखित में से एक पर क्लिक करें: Chinese, English, French, Italian, Japanese.
संघर्ष हीरों को समाप्त करना जनवरी 2002 में सरकारों, गैरसरकारी संगठनों और उद्योग ने किम्बरली प्रोसेस प्रमाण प्रणालि (Kimberley Process Certification) नामक एक अंतरसरकारी समझौता करार किया है. यह संघर्ष हीरों का व्यापार समाप्त करने के लिए किया गया था.
99% से अधिक हीरे संघर्षमुक्त स्रोतों से हैं. किम्बरली प्रोसेस के स्थापित किये जाने के बाद से संघर्ष हीरे लगभग 4% से घट कर 1% से बहुत कम रह गये हैं.
हीरों से प्राप्त राजस्व अस्पतालों, विद्यालयों तथा अन्य कई सुविधाओं के लिए धन उपलब्ध करवाता है. हीरे पूरे विश्व में, विशेष रूप से अफ्रीका में जीवन को बदलने में सहायता कर रहे हैं. हीरों से प्राप्त राजस्व (पिछले ही वर्ष में 9.4 बिलियन डॉलर) ने नौकरियों,शिक्षा के लिए और विशेष रूप से HIV/AIDS के विरद्ध लड़ाई में स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में सहायता की है.
आप एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उद्योग के एक सदस्य के रूप में आप और आपके कर्मचारी संघर्ष हीरे समाप्त करने में सहायता कर सकते हैं. आपकी सहायता करने के लिए विश्व हीरा परिषद कोनफ्लिक्ट डायमंड्ज़ कॉन्फिडैंस पैक प्रदान कर रही है.उपयोग में आसान इन सामग्रियों की मदद से आप:
स्वयं को और अपने कर्मचारियों को किम्बरली प्रोसेस और वारंटियों की प्रणाली (System of Warranties) और हीरे वे जहाँ से प्राप्त किये जाते हैं उन समुदायों और देशों में जो सकारात्मक योगदान कर रहे हैं उनके बारे में शिक्षित कर सकते हैं.
आप अपने सभी हीरा आपूर्तिकर्ताओं से लिखित वारंटी आवश्यक करें जिसमें यह लिखा गया हो कि सभी हीरे जिनका बिल भेजा गया है, वैध स्रोतों से खरीदे गये हैं जो कि संघर्ष का खर्चा चलाने में नहीं लगे हैं.
अपने ग्राहकों को यह आश्वासन दें कि आपको इन वारंटियों की अपने सभी आपूर्तिकर्ताओं से आवश्यकता है. उन्हें यह बताएँ कि उद्योग संघर्ष हीरों की पूर्ण समाप्ति के लिए 100% वचनबद्ध है.
"संघर्ष हीरों की समाप्ति पूरे उद्योग के लिए अनिवार्य लक्ष्य है, और हमारी पिछली सफलताओं के आधार पर यह प्राप्य लक्ष्य है.बरहाल हमारे सफल होने के लिए उद्योग में हर किसी की वचनबद्धता और प्रतिभागिता की ज़रूरत है." - एली इज़ाकॉफ (Eli Ezhakoff) अध्यक्ष और CEO विश्व हीरा परिषद (World Diamond Council) |
|